{"_id":"5b8c477f42c79210c55f24b1","slug":"151535919999-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद करने के बहाने बाइक लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद करने के बहाने बाइक लेकर भागा
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ागांव। सड़क दुर्घटना में घायल यूपी कॉलेज के एक छात्र के उपचार और मदद करने आया युवक हरहुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर उसकी बाइक लेकर भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवक का पता नहीं लगा तो उसने बड़ागांव थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत चांदपुर क्षेत्र की बजरंग नगर कॉलोनी निवासी हर्षित मिश्रा यूपी कॉलेज का एमसीए का छात्र है। शनिवार दोपहर बाद हर्षित गिलट बाजार के समीप सड़क हादसे मेें घायल हो गया। इसी दौरान एक युवक आया और उपचार के बहाने हर्षित को उसकी बाइक से हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में हर्षित का उपचार शुरू हुआ तो उसे अस्पताल पहुंचाने वाला युवक बाइक लेकर भाग निकला।