फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘छात्रवृति से मिली आगे बढ़ने की प्रेरणा’

‘छात्रवृति से मिली आगे बढ़ने की प्रेरणा’

Thu, 30 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
‘छात्रवृति से मिली आगे बढ़ने की प्रेरणा’
वाराणसी। छात्र जीवन में छात्रवृत्ति का महत्व बहुत होता है। इससे न केवल जिम्मेदारी का अहसास होता है, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह भी अपने छात्र जीवन में छात्रवृत्ति पा चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति मिलने में धनराशि का कोई मायने नहीं होता है, इससे छात्र के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत होती है।
विज्ञापन

मूल रुप से मथुरा निवासी डीएम सुरेंद्र के मुताबिक उन्हें छात्र जीवन में जेआरएफ(जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के तौर पर छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिल चुकी है। वर्ष 2000 में जब यह धनराशि मिली तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं था। वह कहते हैं कि छात्रवृत्ति पाने के बाद उन्हें घर वालों के साथ ही गुरुओं का भी आशीर्वाद मिला और लोगों ने आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि छात्र जीवन में मिली छात्रवृत्ति से आगे की पढ़ाई की राह तो आसान होती है। जरूरी है कि छात्र-छात्रा कठिन परिश्रम करते रहें और कभी भी शार्ट कर्ट से सफलता पाने के बारे में न सोंचे । कहा कि अधिक से अधिक छात्र पढ़ाई कर सकें। इसके लिए सरकार की ओर से अलग-अलग छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं, जिसका लाभ छात्रों को लेना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed