फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा सरकार से ऊब चुकी है जनता

भाजपा सरकार से ऊब चुकी है जनता

Tue, 21 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार से ऊब चुकी है जनता
ज्ञानपुर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि जुमलेबाजी की सरकार से देश की जनता ऊब चुकी है। ऐसे में 2019 में जनता केंद्र की सत्ता से भाजपा बेदखल कर देगी। वह सोमवार को ज्ञानपुर स्थित शीला महल में आयोजित कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो घोषणाएं कीं, साढ़े चार साल में एक भी पूरी नहीं हो सकीं। बेरोजगारों को रोजगार, काला धन, पाकिस्तान पर कार्रवाई से लेकर अन्य मुद्दे सिर्फ जुमलेबाजी तक सिमट गए। सपने दिखाने वाली पार्टी को 2019 में जनता नकारेगी। भाजपा और आरएसएस चुनाव से पूर्व देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। अल्पसंख्यकों और दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा सरकार में जानवरों की जान की कीमत आदमी से अधिक हो गई है। इसके पूर्व उन्होंने सेक्टर और बूथ प्रभारियों को बारी-बारी से बुलाकर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह 2019 के चुनाव की तैयारी में लग जाएं। मुख्य जोन इंचार्ज इलाहाबाद मदन राम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। महंगाई से जनता त्रस्त है। नोटबंदी का फैसला देश को काफी पीछे ले गया, सरकार अब राफेल घोटाला कर चुप है। मुख्य जोन इंचार्ज अमरेंद्र बहादुर, राजू गौतम, कमलाशंकर भारती, गुड्डू राम चमार, राज नारायण निराला, राधेश्याम पटेल, अजमल खां, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कमलाशंकर भारती ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष पद्मभूषण भारती, लाल बहादुर गौतम, कमलाशंकर राव, रामसनेही गौतम, स्वतंत्र मौर्य, त्रिवेणी पासी, मोके यादव, रामजी मौर्य, लल्लू गौतम, अतहर अंसारी, हरिशंकर चौहान, जयशंकर पाल, रामलाल पाल, बैजनाथ गौतम, राजनाथ पाल, मोनिका यादव, बलवंत, महेद्र बिंद, सुधीर गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed