{"_id":"5af0b9364f1c1b320a8b8b44","slug":"151525725494-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों को पेड़ से बांध कर पिटाई का पुलिस पर आरोप0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों को पेड़ से बांध कर पिटाई का पुलिस पर आरोप0
Updated Tue, 08 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाना अंतर्गत रामेश्वर-पंचक्रोशी मार्ग पर रविवार की रात अवैध वसूली के दौरान पुलिस पर आरोप है कि ट्रक चालकों को पेड़ से बांध कर पिटाई की गई। विरोध करने पर दो ट्रक चालकों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया। सोमवार को जमानत के दौरान ट्रक चालकों ने राजातालाब एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि पिटाई में एक चालक का हाथ टूट गया। इसके साथ ही मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है।
जंसा थाना अंतर्गत पेडुका गांव निवासी अरुण यादव और गद्दोपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार की रात जंसा चौराहा पर मौजूद सिपाही रुपये लेकर मालवाहकों को प्रतिबंधित रामेश्वर-पंचक्रोशी मार्ग पर जाने दे रहे थे। दोनों चालक ट्रक लेकर रामेश्वर स्थित बैंक के पास पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद रामेश्वर पुलिस चौकी प्रभारी श्याम बिहारी राम और दो सिपाही भी ट्रक चालकों से रुपये ले रहे थे। अरुण और वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने कहा कि एक ही थाना क्षेत्र में दो जगह रुपये नहीं देंगे तो इसी बात पुलिसकर्मी आगबबूला हो गए और दोनों को पेड़ से बांध कर पीटा गया। अरुण ने बताया कि पिटाई में उसका दायां हाथ टूट गया है। दोनों चालकों के क्षेत्रीय होने के कारण सोमवार को जानकारी मिलने पर ग्रामीण काफी संख्या में जंसा पुलिस चौकी पर एकत्र हुए और घटना को लेकर विरोध जताए। इस संबंध में सीओ सदर अंकिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।