फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गांवों के विकास में खर्च होंगे 1.48 करोड़

गांवों के विकास में खर्च होंगे 1.48 करोड़

Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गांवों के विकास में खर्च होंगे 1.48 करोड़
भदोही। क्षेत्र पंचायत की बैठक में शुक्रवार को शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास का खाका खींचा गया। बैठक में 1.48 करोड़ के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने गांवों के संपर्क मार्गों की दशा में सुधार पर जोर दिया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने कहा कि छोटे-छोटे अंशदान से भी बड़ा काम हो सकता है। कहा शासन से उन्हें जो मानदेय मिलेगा, वह गरीब कन्याओं के नाम सुरक्षित रख दिया जाएगा। उससे एक वर्ष में कम से कम पांच कन्याओं का विवाह हो जाएगा। बैठक में गर्मी के दृष्टिगत 31 हैंडपंप रिबोर कराने और पीएम आवास योजना के तहत बन रहे 1713 आवासों के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कहा गया कि प्रत्येक बुधवार कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान प्रमुख सहित सभी अधिकारियों की उपस्थित अनिवार्य है। प्रमुख ने कहा कि राज्य वित्त मद में प्राप्त 1.48 करोड़ का 50 प्रतिशत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, पशु चिकित्सालयों, कृषि रक्षा केंद्रों, बीज विपणन गोदामों की मरम्मत पर खर्च होगा। जबकि अन्य अन्य 50 प्रतिशत से खड़ंजा और नाली निर्माण आदि कराया जाएगा। इससे गावों की दूरी कम होगी तथा गांव में आपस में जुड़े रह सकेंगे। इस बाबत सदस्यों से प्रस्ताव मांगा गया। अध्यक्षता कर रहे विधायक ने कहा कि दिल्ली से लेकर ग्राम पंचायत तक सरकार ने जनता का विश्वास जीता है। हम भेदभाव के बगैर विकास कार्य कराकर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन बीडीओ कमलजीत सिंह ने किया। शैलेंद्र दूबे, सचिन त्रिपाठी, बालेश मिश्र, डा.रामाशीष सरोज, पवन सिंह, अश्वनी कुमार, प्रमोद यादव, द्वारिका यादव, सुरेश यादव, मुन्ना सिंह, साहेबे आलम, दुर्गेश सिंह, भानुप्रताप सिंह, हलचल पटेल, संदीप मौर्य, अरुण सिंह, राकेश सिंह, केशव लाल, निर्मल देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed