{"_id":"5ac288834f1c1bca618b51b9","slug":"151522698371-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता से समृद्ध होगा देश और समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता से समृद्ध होगा देश और समाज
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा सोमवार को आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्त ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
कहा कि यह कार्य अपने परिवार से शुरू कर गांव और फिर उपकेंद्र को स्वच्छ रखते हुए सभी को जागरूक करें। जब व्यक्ति स्वच्छ रहेगा, तभी स्वस्थ होगा। इसी तरह पूरा गांव स्वस्थ रहेगा और देश भी स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने एएनएम, एलएचवी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जागरूक करने पर बल दिया। अधीक्षक ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वच्छता से समृद्धि तक’ का नारा दिया। स्वच्छ दृष्टिकोण, स्वच्छ आदतें, स्वस्थ जीवनशैली पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता के साथ हम सभी को स्वस्थ रख सकते हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा श्अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विमल कुमार, उमेश दुबे, शीतला प्रसाद, सर्वेश मौर्य, रामनयन और कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।