फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिगरा स्टेडियम में नियुक्त हुए 17 मानदेय प्रशिक्षक0

सिगरा स्टेडियम में नियुक्त हुए 17 मानदेय प्रशिक्षक0

Mon, 02 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में नियुक्त हुए 17 मानदेय प्रशिक्षक0
वाराणसी। डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा और लालपुर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों की सूची रविवार को खेल निदेशालय से जारी हो गई। अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की नियुक्ति 10 माह के लिए की गई है। दोनों स्टेडियम में 19 प्रशिक्षकों की नियुक्ति का पत्र क्षेत्रीय खेल कार्यालय को प्राप्त हो चुका है। सभी प्रशिक्षक दो अप्रैल से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। स्टेडियम में होने वाले भारोत्तोलन को छोड़कर सभी खेलों के प्रशिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को जारी सूची के अनुसार सिगरा स्टेडियम में बास्केटबाल के लिए सत्येंद्र नारायण सिंह, जूडो में लाल कुमार, हॉकी में वीपीएस पाल, वॉलीबाल में बृजेश यादव, क्रिकेट में अमल चतुर्वेदी, बाक्सिंग में दिलीप सिंह, बैडमिंटन में अनुपम शुक्ला, एथलेटिक्स में चंद्रभान यादव, कुश्ती में गोरखनाथ यादव, जिमभनास्टिक में हेमंत यादव, फुटबाल में प्रमोद कुमार पाल, हैंडबाल में अजय कुमार यादव, कबड्डी में अमित कुमार गौतम, खो-खो में अनिरूद्ध सिंह, ताईक्वांडो में मनीषा सिंह, फुटबाल में बिंदु सिंह और टेबल टेनिस में खूशबू विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लालपुर स्टेडियम में कुश्ती के लिए सुरेंद्र कमार यादव और हॉकी के लिए आशीष कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। इन सभी प्रशिक्षकों का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो गया था और अब ये सभी दो अप्रैल से अपना प्रशिक्षण कार्य आरंभ कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed