{"_id":"5abea3e34f1c1bdd618b4910","slug":"151522443235-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमत लला के जयकारे गूंजे, लाल ध्वजा लहराई 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमत लला के जयकारे गूंजे, लाल ध्वजा लहराई 0
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार... की अरज और जय जय हनुमान गोसाईं की जय-जयकार के बीच लाल ध्वजा-पताकाएं लहराईं तो माहौल भक्तिभाव में रम गया। हनुमत लला की नयनाभिराम झांकी के दर्शन-पूजन और आरती के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। लाल-पीले में परिधानों महिलाएं आरती की थाल सजाए पहुंचीं। लाल पताकाओं से हनुमत लला का दरबार सजाया। भजन-कीर्तन की पावन अनुगूंज के बीच मगन होकर श्रद्धालु झूमे-नाचे। शुक्रवार को आस्था और उल्लास के ये रंग नजर आए दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ से संकट मोचन मंदिर के लिए निकली पताका यात्रा में।
श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से निकाली गई हनुमान पताका यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। ध्वजा यात्रा के शुभारंभ के मौके पर महाबली हनुमान की आरती सत्यनारायण अग्रवाल और मनीष मरोलिया ने उतारी। प्रभात फेरी में महिलाएं हाथ में आरती का थाल और पुरुष लाल पताका लिए हुए भक्ति गीतों पर जय-जयकार करते आगे बढ़े। मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की महिलाएं लाल-पीले परिधानों में थीं। यात्रा दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ से प्रारंभ होकर रवींद्र पुरी कॉलोनी, दुर्गा कुंड, मानस मंदिर और त्रिदेव मंदिर से होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंची। वहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और पताकाएं अर्पित की गईं। फिर आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण हुआ। इसमें अनिता भालोटिया, रीना डिडवानिया, सुनीता जालान, श्रद्धा अग्रवाल, मीता मरोलिया, मधु तुलस्यान, मीना गोयल, कविता अग्रवाल, सरिता, तारा, किरन, सुमित्रा, महेंद्र, सूर्योदय, अजीत, कौशल शर्मा, महेश चौधरी, सुरेश तुलस्यान, राजेश धानुका आदि मौजूद रहे।