{"_id":"5ab95c0b4f1c1b304e8b479b","slug":"151522097163-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन साल में 50 लाख युवाओं को रोजगार देंगे: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले तीन साल में 50 लाख युवाओं को रोजगार देंगे: सीएम
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले तीन साल में 50 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। इसमें चार लाख नौकरियां अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से मिलेंगी। इसी तरह 20 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है।
सोमवार को मुख्यमंत्री बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कौशल विकास मिशन के तहत चयनित10 युवक-युवतियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से नियुक्ति पत्र देने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार यूपी का स्थापना दिवस मनाकर कौशल विकास को बढ़ाया गया। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से हर जिले के एक उद्योग को पहचान दी गई है। इसके लिए 250 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। यूपी समिट में 468 हजार करोड़ रुपये का एमओयू हुआ। 25 हजार करोड़ रुपये का भूमि पूजन किया गया।
राष्ट्रपति ने इस मौके पर कौशल विकास से जुड़ी प्रदर्शनी देखी और उसकी प्रशंसा की। राज्यपाल राम नाईक ने भी कौशल विकास योजना की प्रशंसा की। स्वागत भाषण में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि हर रोजगार मेले में हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर दिए गए हैं। युवाओं के बेरोजगारी को दूर करने के लिए उन्हें कौशल विकास मिशन के जरिए स्किल का विकास किया जा रहा है। कहा, स्किल कनेक्ट एप के जरिए 15 किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों को जोड़ा जाएगा। स्किल मित्र एप के जरिए युवाओं को उनकी रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।