{"_id":"5aaed1e74f1c1bbf088b600c","slug":"151521406439-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश से ही फोन किया गया पाकिस्तान के सिम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश से ही फोन किया गया पाकिस्तान के सिम से
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम को पाकिस्तान के जिस मोबाइल नंबर से कॉल कर धमकाया गया था उसका उपयोग देश से ही किया गया है। हालांकि मामला अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच एजेंसियां इस मामले में इंटरपोल की भी मदद लेंगी।
कोनिया स्थित एक मस्जिद का मामला सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में विचाराधीन है। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार बीते मंगलवार की रात एक बजे उन्हें पाकिस्तान के नंबर से फोन कर धमकी दी गई और एक पक्ष के हित में फैसला सुनाने को कहा गया। डीएम के निर्देश पर कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की तफ्तीश में क्राइम ब्रांच के साथ ही एटीएस भी जुटी हुई है। वहीं, पूरे मामले पर आईबी की नजर है। पुलिस अधिकारियोें का कहना है कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि सिम का उपयोग देश से ही किया गया है। सर्विलांस की मदद से तफ्तीश और पूछताछ का सिलसिला जारी है।