फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में स्पंदन के पंडाल में आग से अफरा-तफरी

बीएचयू में स्पंदन के पंडाल में आग से अफरा-तफरी

Wed, 14 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में स्पंदन के पंडाल में आग से अफरा-तफरी
वाराणसी। बीएचयू में चल रहे अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन-2018 के दूसरे दिन मंगलवार को एंफीथिएटर ग्राउंड में बने पंडाल की छत पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसा तब हुआ जब सांस्कृतिक शोभायात्रा का प्रदर्शन चल रहा था। मुख्य मंच के ठीक सामने ऊपर से चिनगारी नीचे गिरी तब जाकर पता चला कि आग लग गई है। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति रही। अग्निशमन दल के पहुंचने के बाद आग बुझाई गई। इसके चलते 15 मिनट तक कार्यक्रम रुका रहा।
विज्ञापन

एंफीथिएटर ग्राउंड में शाम करीब पौने चार बजे सांस्कृतिक शोभयात्रा में शामिल प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे। सभागार खचाखच भरा था। एक शिक्षक के पास ऊपर से चिनगारी गिरी तो वह उठकर भागे। पंडाल पर लगे प्लास्टिक का कवर जलने से आग फैलने लगी थी। तभी मंच का संचालन कर रहे सदस्य ने तत्काल बिजली काटने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा गार्डों अन्य लोगों ने पास में ही पड़ी बाल्टी से पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस बीच वहां मौजूद छात्रों ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया, जिसको लेकर मौके पर मौजूद डिप्टी चीफ प्राक्टर प्रो. श्रद्धा सिंह से नोंकझोंक भी हुई। शिक्षकों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। अगलगी से किसी तरह की क्षति नहीं हुई है । समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed