{"_id":"5a7e07d74f1c1bd04b8b4aa8","slug":"151518208983-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्नेक्स में दिखेगा आईआईटियंस का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्नेक्स में दिखेगा आईआईटियंस का हुनर
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा के सफल संचालन के बाद अब वार्षिक टेक्नो मैनेजमेंट फेस्टिवल टेक्नेक्स की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। 16 से 18 फरवरी तक आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में तकनीकी कार्यशाला, स्टार्ट अप मेला आदि में आईआईटियंस का हुनर देखने को मिलेगा।
तकनीकी उत्सव में आईआईटी बीएचयू सहित अन्य आईआईटी और तकनीकी कॉलेजों के प्रतिभागी शामिल होते हैं। इसको लेकर छात्र-छात्राओं की ओर से समितियों का गठन हो चुका है। तीन दिवसीय आयोजन में अतिथि व्याख्यान, कार्यशाला, प्रतियोगिता आदि आयोजन होंगे। इस वर्ष का संस्करण ’किप्टोकरेंसी’ के बारे में चर्चा के लिए विशेषज्ञों का विशेष पैनल बनाया जा रहा है। थिंक टॉक के स्पीकरों के मिश्रित पैनल में डॉ. पवन अग्रवाल( मुंबई डब्बावाला के सीईओ) अदा योनाथ( रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता) अजय भट्ट ( यूएसबी के डेवलपर)अजीत बालकृष्णन(रेडिफ डॉट कॉम) के संस्थापक और सीईओ शामिल हैं। आयोजन समिति से जुड़े यश शर्मा ने बताया कि संसाधनों की कमी, जलवायु परिवर्तन और रोज़मर्रा की समस्या जैसी प्रमुख वैज्ञानिक चुनौतियों के लिए नवीनतम तकनीकी समाधान को भी प्रोत्साहित करते हैं। विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।