फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला, हालत गंभीर

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला, हालत गंभीर

Fri, 26 Jan 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला, हालत गंभीर
औराई। क्षेत्र के उगापुर नहर के पास गुरुवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्र की कार में विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो सीधे भिड़ गई, जिससे वह घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर, बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। आरोप है कि उनके गांव के कुछ लोगों ने स्कार्पियो चढ़ा दी। साथ ही रिवाल्वर सटाकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के झिंगुरपुर गांव निवासी कन्हैया लाल सुबह 10 बजे अपनी कार से औराई की तरफ जा रहे थे। उगापुर नहर के पास पहुंचे थे कि भदोही की ओर से आ रही स्कार्पियो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि स्कार्पियो सवारों ने जान बूझ कर उनकी कार में टक्कर मारी और घायल होने के बाद उन पर रिवाल्वर सटा दिया। आसपास के लोगों के आने से उनकी जान बची। आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें सीएचसी औराई में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर, बीएचयू रेफर कर दिया। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी जान बूझकर मारना चाह रहे हैं। उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर हथकंडा अपनाया जा रहा है। पुलिस ने गांव के राधेश्याम मिश्र और सोनू मिश्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ औराई पवन कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed