{"_id":"5a60fc934f1c1b8b268b52ec","slug":"151516305555-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर अमीनों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर अमीनों ने बुलंद की आवाज
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले की तीनों तहसीलों में चल रहा तीन दिन से चल रहा राजस्व संग्रह अमीन संघ का धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन भी संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञानपुर तहसील में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। चुनाव से पहले भाजपा नेतृत्व की ओर से आश्वासन मिला था कि उनकी मांगों को पूर्ण किया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के आठ माह बाद तक कोई पहल नहीं की जा रही है। कहा कि अविंलब सरकार निर्णय नहीं लेगी तो सूबे के अमीन लखनऊ में धरना देकर विरोध जताएंगे। इसके लिए प्रांतीय नेतृत्व आगे की रणनीति तय करेगा। जिलाध्यक्ष ने इस दौरान भदोही, औराई तहसीलों में जाकर पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। धरने में राजपति सरोज, लाकेश तिवारी, बद्री पंडित, मेवालाल यादव आदि रहे। इसी तरह औराई तहसील में संगठन के जितेंद्र उपाध्याय, रविद्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह, घनश्याम ने धरना देकर विरोध जताया।