फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   केसरिया हुई काशी, लगातार पांचवीं बार परचम

केसरिया हुई काशी, लगातार पांचवीं बार परचम

Sat, 02 Dec 2017 02:54 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
केसरिया हुई काशी, लगातार पांचवीं बार परचम
वाराणसी। काशी में भगवा किला 22 सालों बाद भी विरोधी फतह नहीं कर पाए। महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी ने लगातार पांचवीं बार भाजपा ने अपना परचम लहराया है। पार्टी की नवनिर्वाचित महापौर मृदुला जायसवाल पिछड़ा वर्ग से आने वाली पहली और शहर की दूसरी महिला महापौर हैं। पहली महिला महापौर 1995 में भाजपा की ही सरोज सिंह चुनी गई थीं। लगातार पांचवीं बार महापौर पद पर जीत से भाजपाई खासे उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भगवा परचम लहराने की खुशियां लखनऊ से दिल्ली तक छाई हुई हैं।
विज्ञापन

नगर निगम से पहले वाराणसी को नगर महापालिका का दर्जा प्राप्त था। तब यहां 1960 से 1994 तक नगर प्रमुख निर्वाचित हुआ करते थे। वर्ष 1995 में नगर निगम बनने के बाद महापौर पद की सीट सामान्य थी और भाजपा ने सरोज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था और जीत मिली थी। इसके बाद से मौजूदा चुनाव तक हर बार यहां बार यहां भगवा परचम लहराया। क्रमश: अमरनाथ यादव, कौशलेंद्र सिंह और राम गोपाल मोहले महापौर निर्वाचित हुए। अब मृदुला जायसवाल काशी की प्रथम नागरिक के तौर पर महापौर की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस, सपा और बसपा अपनी तमाम मशक्कतों के बावजूद भाजपा के इस गढ़ में सेंध नहीं लगा पाई। समीकरणों के उतार-चढ़ाव के बीच भाजपा के नगर निगम के लंबे कार्यकाल और यहां की खस्ताहाल बुनियादी सुविधाओं को भी विपक्षियों ने मुद्दा बनाया। विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेताओं ने चुनावी सभाएं कीं लेकिन इतना सबके बाद भी जनता ने भाजपा पर भरोसा कायम रखते हुए जीत दिला दी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की इस जीत को सियासत के जानकार बेहद अहम मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed