{"_id":"5a1dc8b34f1c1b71548bff40","slug":"151511901363-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी से कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा शुरू
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। कोलकाता के लिए वाराणसी से सीधी विमान सेवा मंगलवार से शुरू हो गई। कोलकाता के लिए सीधी उड़ान की मांग काफी दिनों से चल रही थी। पिछले दिनों एयर इंडिया के तत्कालीन अध्यक्ष अश्वनी लोहानी से एयरपोर्ट निदेशक अनिल राय ने कोलकाता उड़ान चालू करने का अनुरोध किया था। उन्होंने सहमति जताई थी। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद विमान सेवा शुरू की गई।
एयर इंडिया के विमान एआई 421 ने वाराणसी से दोपहर 12:10 बजे 94 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए उड़ान भरी और 1:20 बजे कोलकाता पहुंचा। यही विमान एआई 422 बनकर दोपहर 2:30 बजे कोलकाता से 87 यात्रियों को लेकर 3:30 बजे वाराणसी पहुंचा। यह सेवा सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।
एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर आतिफ इदरीस ने बताया कि इस विमान सेवा के संचालन से पूर्वांचल की पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्वोत्तर के राज्यों से कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।