{"_id":"5a187e154f1c1b87698bd9b7","slug":"151511554581-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी स्टेशन के लिए जमीन देगा डीरेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी स्टेशन के लिए जमीन देगा डीरेका
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आखिरकार सीएनजी स्टेशन के लिए जमीन देने को डीरेका तैयार हो गया है। गेल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। शनिवार को डीजल रेल इंजन कारखाना प्रशासन और गेल के अधिकारियों के बीच समझौते की जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सीएनजी वाहन चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत सीएनजी स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। एक सीएनजी स्टेशन डीरेका के गेट के पास स्थित केशव पेट्रोल पंप पर स्थापित किया जाएगा। करीब एक महीने पहले ही सीएनजी की किट आ गई थी और इसे सेट करने के लिए यहां कंक्रीट का ढांचा भी तैयार कर लिया गया था लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से डीरेका ने इस निर्माण को ढहा दिया। तब से काम ठप पड़ा था। अब डीरेका से अनुमति मिलने के बाद सीएनजी स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। डीरेका के उप महाप्रबंधक मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि सीएनजी स्टेशन के लिए जमीन देने पर सहमति बन गई है। गेल के अधिकारियों को इससे अवगत भी करा दिया गया है। वहीं, गेल के डीजीएम गौरी शंकर मिश्र ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को कागजी प्रक्रिया की जाएगी। सूत्रों की मानें तो दिसंबर तक सीएनजी स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा।