{"_id":"5a0b51fe4f1c1bd9798bc78f","slug":"151510691326-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों, चौकियों और पिकेट पर तैनात रहें पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों, चौकियों और पिकेट पर तैनात रहें पुलिसकर्मी
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। आधी रात बाद शहर के थानों, चौकियों और पिकेट से ड्यूटी से गायब पुलिसकर्मियों का मामला मंगलवार को ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने पर एसएसपी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारियों को बुधवार को एसएसपी ने ताकीद की है कि औचक निरीक्षण करें। इस दौरान निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट से गायब मिलने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर दें। संबंधित के खिलाफ सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
‘अमर उजाला’ ने मंगलवार को ‘रामभरोसे शहर, पहरुए बेखबर’ शीर्षक समाचार प्रकाशित किया था। पड़ताल में पता चला कि रविवार की रात दो बजे के लगभग नगर क्षेत्र के थानों, पुलिस चौकियों और पिकेट में ज्यादातर से पुलिसकर्मी गायब थे। यहां तक कि संवेदनशील संकटमोचन पुलिस चौकी की तो लाइट ही बंद थी और बीएचयू गेट पर एक पुलिसकर्मी भी नहीं दिखा। इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्राधिकारियों को चेताया गया है कि उनकी सर्किल के जिस पुलिसकर्मी की जहां ड्यूटी हो वो उस क्षेत्र में मौजूद नजर आए। रात के समय गश्त की बजाय जो भी आराम करता पाया जाएगा उसके लिए ठीक नहीं होगा। क्षेत्राधिकारियों के साथ ही अलग से भी टीम भेजकर पुलिसकर्मियों की भौतिक उपस्थिति का सत्यापन कराया जाएगा।