{"_id":"5a08b2ac4f1c1b6d548bc7d0","slug":"151510519468-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प पत्र के आधार पर वार्डों में जाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प पत्र के आधार पर वार्डों में जाएगी भाजपा
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। निकाय चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा की बैठक नीचीबाग और गुलाब बाग कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश की ओर से जारी किए गए संकल्प पत्र के बारे में चर्चा की गई। इसका प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया। नगरों के विकास के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। इसी आधार पर वार्डों में जनता के बीच जाने की रणनीति बनाई गई। इसमें विकास के आधार पर जनता से वोट मांगने को कहा गया।
निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई ने बताया पार्टी के प्रत्याशियों को संकल्प पत्र के प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। काशी प्रांत के प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने बताया कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया था। सरकार बनने के बाद संकल्प पत्र के आधार पर तेजी से काम किया गया। उसी प्रकार नगर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया है।
उधर भाजपा जिले की बैठक गंगापुर में हुई। इसमें चुनाव संचालन समिति घोषित की गई। इसमें प्रह्लाद गुप्ता को चुनाव समन्वय चुनाव प्रभारी को सुरेश सिंह, जयनाथ मिश्र को प्रशासनिक कार्य प्रमुख, ज्ञानेश जोशी को मीडिया प्रभारी, घनश्याम जैन को चुनाव संयोजक बनाया गया। इनके अलावा कार्यालय प्रमुख में मुंशी मौर्य, सुनील कन्नौजिया, जयप्रकाश गुप्ता सहित 26 लोगों को शामिल किया गया है।