{"_id":"59ed015d4f1c1baf678b6ea4","slug":"151508704605-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तिहाई सीटें जीत कर देंगे तोहफा: डॉ. पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तिहाई सीटें जीत कर देंगे तोहफा: डॉ. पांडेय
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 53 वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। महानगर इकाई की ओर से महामृत्युंजय मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रुद्राभिषेक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। साथ ही गरीबों में फल वितरित किए।
रुद्राभिषेक और पूजन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में दो तिहाई सीटें जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को तोहफा देंगे। इसी को लक्ष्य बना कर कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें अविलंब दूर किया जाए। बूथ स्तर के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, दयाशंकर मिश्र, चंद्रशेखर उपाध्याय, डॉ. अशोक राय, श्रीप्रकाश शुक्ल, शोमनाथ विश्वकर्मा, प्रभात सिंह, अमित सिंह, प्रशांत केसरी और अशोक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर कंचनपुर स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी गई। इस मौके पर जयनाथ मिश्र, रविंद्र यादव, ज्ञानेश जोशी, वीरेंद्र पटेल, प्रह्लाद आदि शामिल रहे। पियरिया पोखरी पर बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया।