{"_id":"59dd2bb44f1c1b97678b5104","slug":"151507666868-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के पहले तैयार होगा भाजपा का अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के पहले तैयार होगा भाजपा का अपना भवन
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले वाराणसी समेत काशी प्रांत के सात जिलों में भाजपा का अपना कार्यालय भवन होगा। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को सीतापुर से इन सातों जिला कार्यालयों का शिलान्यास किया। इसके बाद रोहनिया के केशरीपुर में प्रस्तावित स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भूमि पूजन किया। यहां बनने वाले दो मंजिले भवन में वाराणसी जिला कार्यालय के अलावा काशी प्रांत का क्षेत्रीय कार्यालय होगा। यह हाईटेक कार्यालय लोकसभा चुनाव से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। लोकसभा चुनाव की पूरी योजना-रचना यहीं बनेगी। यहीं वार रूम स्थापित होगा। चंदौली, गाजीपुर, भदोही, इलाहाबाद, सोनभद्र और कौशांबी में भी अब पार्टी का अपना कार्यालय भवन होगा।
केशरीपुर मेें प्रस्तावित कार्यालय स्थल पर 13365 वर्ग फीट में भूमिगत पार्किंग होगी। जिला कार्यालय भूतल पर होगा। इसमें जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री का कक्ष और एक हाल होगा। प्रथम तल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, क्षेत्रीय महामंत्री का कक्ष होगा। एक बड़ा हाल होगा। द्वितीय तल पर 1200 क्षमता का एक हाल होगा। जहां पर काशी क्षेत्र के 15 जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। लखनऊ और दिल्ली कार्यालय से जुड़े रहने के वीडियो कांन्फ्रेंसिंग रूम होगा। हाईटेक मीडिया सेल और आईटी सेल होगा। चुनाव के दौरान इसे वार रूम का रूप दे दिया जाएगा। गुलाब बाग स्थित पार्टी के मौजूदा क्षेत्रीय कार्यालय को गेस्ट रूम में तब्दील कर दिया जाएगा। नीचीबाग में महानगर कार्यालय का पहले से अपना भवन है।