{"_id":"598781f34f1c1b173e8b460d","slug":"151502052851-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को ट्विट कर दें भोजपुरी को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री को ट्विट कर दें भोजपुरी को समर्थन
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भोजपुरी जनजागरण अभियान की ओर से भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी नौ अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर धरना होने जा रहा है। इस धरने की तैयारी के मद्देनजर रविवार को जन भोजपुरी मंच की बैठक हुई। लंका स्थित मंच के कार्यालय पर हुई इस बैठक में भोजपुरी के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति, संगठन व संस्थाओं से निवेदन किया गया कि वो नौ अगस्त को धरने में शामिल होकर अभियान को अपना समर्थन दें। जो लोग इसमें शामिल नहीं हो सकते हैं वो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को हैश टैग ‘प्तढ्ढह्यह्लड्डठ्ठस्र2द्बह्लद्धड्ढद्धशद्भश्चह्वह्म्द्ब (आई स्टैंड विथ भोजपुरी)’ के साथ ट्विट कर अपना समर्थन देें।
लोगों से अपील की गई कि सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बदलकर भोजपुरिया रत्न गोरखनाथ, कबीरदास, भिखारी ठाकुर, राहुल सांस्कृत्यायन की तस्वीर लगाएं। इससे हम सरकार के समक्ष अपनी एकजुटता और शक्ति का एहसास करा सकते हैं। जन भोजपुरी मंच के संयोजक प्रो. सदानंद शाही ने कहा कि भाषा की यह लड़ाई न सिर्फ भोजपुरी के लिए है बल्कि भारतीय भाषाओं के सम्मान की लड़ाई है। नौ अगस्त को महात्मा गांधी ने भारतीय अस्मिता व सम्मान के लिए भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। इस नौ अगस्त को हम भी भारतीय भाषा के अस्मिता व सम्मान के लिए इस आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मौजूद सभी भोजपुरी जनों से अपील की कि वे रोजाना एक पोस्ट भोजपुरी में जरूर करें। बैठक में डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विकास यादव, धीरज कुमार गुप्ता, विश्वमौलि, कुमार ममता, राणा अवधूत, स्वाती सिंह, शिखा सिंह आदि मौजूद रहीं।