{"_id":"59556a9c4f1c1b37638b456d","slug":"151498770076-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के लिए उम्र की सीमा लांघी, रंगकर्मी ने रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के लिए उम्र की सीमा लांघी, रंगकर्मी ने रचाई शादी
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन/जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन ...। फिल्म प्रेमगीत की इन पंक्तियों की तरह की प्यार की ऐसी एक नायाब बानगी बनारस के रंगकर्म जगत में सामने आई है। शादी न करने का फैसला कर चुके रंगकर्मी डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी प्यार की गहराइयों से पार नहीं पा सके। उन्होंने अपने से आधी उम्र की युवती से ब्याह रचा लिया है। फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर उनकी शादी की तसवीरें वायरल होने के बाद अभिनय और रंगकर्म से जुड़े लोगों में इस प्यार की गर्माहट के किस्से आम हो गए हैं।
बॉलीवुड के नामचीन फिल्म अभिनेता और अभिनेत्रियों के लिए शूटिंग से लेकर लोकेशन तक के प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाने वाले डॉ. रतिशंकर रंगकर्म और अभिनय के क्षेत्र में चर्चित चेहरा रहे हैं। वह कई फिल्मों में सहयोगी कलाकार के रूप में भूमिकाएं भी कर चुके हैं। उन्होंने शादी न करने का फैसला किया था, लेकिन चोरी-चुपके प्यार के आगे उनको भी घुटने टेकने पड़ गए। हाल में ही रतिशंकर ने एक मंदिर में युवती के साथ सात फेरे लिए और अपना जीवन साथी चुन लिया। फेसबुक, ट्विटर के अलावा ह्वाट्सएप ग्रुप पर उनकी शादी की तसवीरें वायरल हो गई हैं। पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक रस्में पूरी कराईं। रतिशंकर ने गुरुवार को अमर उजाला से बातचीत में शादी रचाने की पुष्टि की। हालांकि वह इस शादी से बहुत खुश नजर नहीं आए। उनका कहना था कि यह एक संयोग भर था। शादी के पीछे की वजह पर उनका कहना था कि अभी नहीं, बाद में इस मसले पर चर्चा करेंगे।