{"_id":"689cdeeb9cfdb482c70f73f7","slug":"150-beds-will-be-added-in-the-newly-constructed-hospital-for-surgery-patients-varanasi-news-c-313-1-svns1020-137545-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सर्जरी के मरीजों के लिए नवनिर्मित अस्पताल में बढ़ेंगे 150 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सर्जरी के मरीजों के लिए नवनिर्मित अस्पताल में बढ़ेंगे 150 बेड
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज का नवनिर्मित अस्पताल जल्द ही 150 बेड से लैस होगा। सामान्य एवं गंभीर सर्जरी के मरीजों के लिए 100 और आर्थो के लिए 50 बेड सुरक्षित होगा। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मी 24 घंटे मरीजों की निगरानी करेंगे। अगले महीने से मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिलना लगेगा। अस्पताल में रोज 12 सामान्य-गंभीर और पांच आर्थोपेडिक संबंधित सर्जरी होती है। शहर एवं ग्रामीण इलाकों के अलावा गैर प्रांतों एवं जनपदों से भी विभिन्न बीमारियों के 3000 मरीज रोज ओपीडी पहुंचते हैं। 100 से ज्यादा गंभीर मरीज आपातकक्ष में पहुंचते हैं। सामान्य और गंभीर सर्जरी के साथ रोज आर्थोपेडिक सर्जरी भी होती है। ऐसे में मरीजों को एक ही वार्ड में रखना पड़ता है। बेड खाली न होने की स्थिति में सर्जरी के लिए मरीजों को एक से दो माह तक का इंतजार भी करना पड़ता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल की चौथे मंजिल पर 150 बेड स्थापित कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहीं नहीं सर्जरी कक्ष के आसपास ही वार्ड बनेगा। इससे ऑपरेशन के बाद मरीज को वार्ड में लाकर भर्ती किया जा सके।
100 बेड सामान्य एवं गंभीर और 50 बेड आर्थोपेडिक सर्जरी के मरीजों के लिए स्थापित कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर ली गईं है। अगले महीने से मरीजों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।- प्रो. आनंद मिश्रा, प्राचार्य, महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज गाजीपुर।
24 घंटे होगी निगरानी, डॉक्टरों व कर्मी की रहेगी तैनाती -गाजीपुर। नए 150 बेड स्थापित होने के बाद सर्जरी के बाद मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इन मरीजों की 24 घंटे निगरानी भी रखी जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। यहीं नहीं ओपीडी और सर्जरी कक्ष में तैनात चिकित्सक भी समय- समय और आवश्यकता पड़ने पर कक्ष में आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने ड्यूटी के लिए डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी तैयार करनी शुरू कर दी है।