फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 special trains running for Magh Mela cancelled due to decrease in passenger numbers for prayagraj

Special Train: माघ मेला के लिए चलने वाली 15 स्पेशल ट्रेन निरस्त, यात्रियों की संख्या में कमी; जानें अपडेट

Sat, 10 Jan 2026 05:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 05:53 AM IST
सार

Special Train for Prayagraj: प्रयागराज में जाने वालों की संख्या में कमी आई है। माघी पूर्णिमा स्नान के लिए स्पेशल ट्रेने भी निरस्त हैं। इसकी वजह प्रशासन की ओर से नहीं बताई गई है।

विज्ञापन
15 special trains running for Magh Mela cancelled due to decrease in passenger numbers for prayagraj
माघ मेला के लिए चलने वाली 15 स्पेशल ट्रेन निरस्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए रेलवे की ओर से वाराणसी, बनारस होकर प्रयागराज, झूंसी तक जाने और आने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया था। अब जबकि मेला शुरू हो गया है और यह 24 फरवरी तक लगा रहेगा। ऐसे में रेलवे ने अचानक 15 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके पीछे रेलवे प्रशासन की ओर से कोई वजह तो नहीं बताया गया है लेकिन विशेष ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है।

विज्ञापन


माघी पूर्णिमा स्नान के लिए अधिक से अधिक लोग प्रयागराज तक पहुंच सके और वहां से वापस आ सकें। इसके लिए 1 जनवरी से 17 फरवरी तक रेलवे की ओर से कई विशेष ट्रेनें गोरखपुर, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस स्टेशन से होकर चलाई जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट क अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 10 ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

विज्ञापन

इन तिथियों में ये ट्रेनें हुई हैं निरस्त

  • 05107-बढ़नी प्रयागराज रामबाग मेला विशेष ट्रेन 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी और 2, 3, 16,17 फरवरीको निरस्त रहेगी।
  • 05108-प्रयागराज रामबाग-बढ़नी मेला विशेष ट्रेन 20, 21, 22, 25, 26, 27 जनवरी और 3, 4, 17,18 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05109-बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष ट्रेन बनारस से 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी और 2, 3, 16 और 17 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05110-प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष ट्रेन प्रयागराज से 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी और 2, 3, 16 और 17 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05112-झूसी-गोरखपुर मेला विशेष ट्रेन झूसी से 19, 20, 24, 25, 26 जनवरी और 2, 3, 16 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05111-गोरखपुर-झूसी मेला विशेष ट्रेन गोरखपुर से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी और 3, 4, 17 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05113-छपरा-प्रयागराज रामबाग मेला छपरा से 13, 15, 16, 18, 19, 23, 24, 25, 26 जनवरी और 1, 2, 15, 16 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05114-प्रयागराज रामबाग-छपरा मेला विशेष ट्रेन प्रयागराज से 13, 15, 16, 18, 19, 23, 24, 25, 26 जनवरी और 1, 2, 15,16 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05005- छपरा-झूसी मेला विशेष ट्रेन छपरा से 13, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 30 जनवरी और 1, 13,15 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05006- झूसी-छपरा मेला विशेष ट्रेन झूंसी से 14, 16, 17, 19, 20, 22, 24, 31 जनवरी और 2, 14, 16 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05002-गोरखपुर-झूसी मेला विशेष ट्रेन गोरखपुर से 16, 18, 21, 23, 30 जनवरी और 1, 13, 15 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05001-झूंसी गोरखपुर मेला विशेष ट्रेन झूंसी से 17, 19, 22, 24, 31 जनवरी और 2, 14, 16 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  • 05101- झूसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल मेला विशेष ट्रेन झूसी से 10, 11, 12, 13, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30 जनवरी और 3, 4, 5, 6, 7 और 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 17फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05104-झूसी-बनारस मेला विशेष ट्रेन झूसी से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी और 3, 4, 17 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 05103-बनारस-झूसी मेला विशेष ट्रेन बनारस से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी और 3, 4,17 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed