फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 lakh rupees extortion from whatsapp voice message by ghee businessman in varanasi

वाराणसी : व्हाट्सएप पर मैसेज भेज मांगी 15 लाख की रंगदारी, न देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

Fri, 05 Jul 2019 04:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 05 Jul 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees extortion from whatsapp voice message by ghee businessman in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाराणसी में ढाई लाख रुपये की उचक्कागीरी की घटना हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि घी व्यवसायी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। व्यवसायी का कहना है कि उसे व्हाट्सएप के जरिए वायस मैसेज भेज रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन


वारणसी में मच्छोदरी के रहने वाले खालिद अजीज की विशेश्वरगंज में पुस्तैनी देशी घी की आढ़त है। गुरुवार शाम कोतवाली थाने पहुंचे घी व्यवसायी ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिए वायस मैसेज भेज 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो बार कॉल करने के बाद फोन करने वाले का नंबर बंद हो गया। रुपये न देने पर रंगदारी मांगने वाले ने परिवार समेत अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मैसेज मिलने के बाद व्यापारी के साथ घर के लोग भी परेशान हैं। उन्होंने अपने कुछ जानने वालों को भी इस बारे में बताया। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed