{"_id":"5d1f2c188ebc3e3cb47670c3","slug":"15-lakh-rupees-extortion-from-whatsapp-voice-message-by-ghee-businessman-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : व्हाट्सएप पर मैसेज भेज मांगी 15 लाख की रंगदारी, न देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : व्हाट्सएप पर मैसेज भेज मांगी 15 लाख की रंगदारी, न देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी
Fri, 05 Jul 2019 04:48 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 05 Jul 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में ढाई लाख रुपये की उचक्कागीरी की घटना हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि घी व्यवसायी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। व्यवसायी का कहना है कि उसे व्हाट्सएप के जरिए वायस मैसेज भेज रंगदारी मांगी गई।
वारणसी में मच्छोदरी के रहने वाले खालिद अजीज की विशेश्वरगंज में पुस्तैनी देशी घी की आढ़त है। गुरुवार शाम कोतवाली थाने पहुंचे घी व्यवसायी ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिए वायस मैसेज भेज 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है।
उन्होंने बताया कि दो बार कॉल करने के बाद फोन करने वाले का नंबर बंद हो गया। रुपये न देने पर रंगदारी मांगने वाले ने परिवार समेत अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मैसेज मिलने के बाद व्यापारी के साथ घर के लोग भी परेशान हैं। उन्होंने अपने कुछ जानने वालों को भी इस बारे में बताया। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है।