{"_id":"5d5470b28ebc3e6d03543fa1","slug":"15-augst-varanasi-news-vns478366096","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे को करके सलाम, सड़कों पर गूंजा मां तुझे प्रणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे को करके सलाम, सड़कों पर गूंजा मां तुझे प्रणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हाथों में तिरंगा और जुबां पर सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा की धुन के साथ बच्चे जब सड़कों पर उतरें तो पूरा शहर ही जश्ने आजादी में शरीक हो गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत क्वींस कालेज से सिगरा स्टेडियम तक रन फॉर कंट्री में लोग उमड़ पड़े। हजारों स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में पोस्टर, बैनर लिए देशभक्ति से ओतप्रोत नारों का जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे। स्काउट्स एंड गाइड्स ने कतारबद्ध होकर सधी हुई चाल और ड्रम की प्रस्तुति से लोगों में जोश भर रही थीं।
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की रन फॉर कंट्री को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एडीएम सिटी विनय कुमार और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। मां तुझे प्रणाम और भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। हाथ में तिरंगा और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। लहुराबीर स्थित क्वींस कॉलेज से शुरू हुई रैली सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्टॅ्स स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। यहां मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने रैली को शपथ दिलाकर समापन किया।
भारत के स्वर्ग मिलल अमर उजाला हो गईल....
गीतकार क न्हैया दुबे केडी की रचनाएं सारे जगत में अलग है शान, अमर उजाला की मुहिम अपनी स्वच्छता को लाना है..., बरस-बरस के सपना साकार हो गईल, भारत के स्वर्ग मिलल अमर उजाला हो गईल.... को डॉ. अमलेश शुक्ला ने अपने सुरों से सजाया। उन्होंने देशभक्ति गीतों की मनोहारी प्रस्तुति दी तो सिगरा स्टेडियम में मौजूद हर शख्स खुद को झूमने से नहीं रोक सका। बेंजो पर सुरेश और ढोलक पर नसीम ने संगत की।
विज्ञापन
स्केटर्स के करतब देख सब रह गए दंग
रैली में सबसे आगे स्केटर्स की टोली ने सभी को अपने हैरतंगेज करतबों के साथ अपनी गति और संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। टोली का नेतृत्व राष्ट्रीय स्केटर और कोच एके अंसारी कर रहे थे। टीम में स्कॉलर्स होम की रिया कुमारी सिंह व प्रवीन गुप्ता के साथ वीपी गुजरात इंटर कॉलेज भैरोनाथ से निखिल और सुमित ने अपने हुनर का कमाल दिखाया। वेदपाठी छात्रों के मंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के महामंत्री देव नारायण पांडेय उर्फ राधे भैया के नेतृत्व में रोहित कुमार मिश्रा, प्रद्युमभन मिश्रा, विकल्प शुक्ला, मनीष शुक्ला, अंकित शुक्ला ने मंगलाचरण किया।
रैली में अनुशासन भी शानदार
जिलाधिकारी ने रैली के शुभारंभ के समय बच्चों से स्वच्छता और अनुशासन की अपील की थी। रैली में मौजूद छात्र-छात्राओं ने पूरे समय अनुशासन रखा और स्टेडियम में फैली गंदगी को साफ किया।
पॉवर एंजल्स ने बताई आत्मरक्षा की तकनीक
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की अपराजिताओं ने किक और पंच संग छेड़खानी से बचाव के लिए आत्मरक्षा की तकनीक की प्रस्तुति दी। वहीं किसलय मानव के नेतृत्व में पॉवर एंजल्स ने पिरामिड बनाकर बेटियों की शक्ति का एहसास कराया।
गंगा सफ ाई के लिए नमामि गंगे ने किया प्रेरित
नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को गंगा सफाई के लिए प्रेरित करने के साथ ही जलसंरक्षण की भी अपील की।
सिगरा इंस्पेक्टर ने पुष्पवर्षा से मिटी थकान
देशभक्ति से ओत-प्रोत रैली जैसे ही सिगरा थाने के सामने पहुंची तो छात्र-छात्राओं का उत्साह देख सिगरा इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय अपनी टीम के साथ सड़क पर आ गए। आननफानन में सिगरा इंस्पेक्टर ने गुलाब की पंखुड़ियां मंगवाई और थाने के सामने छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा की। सिगरा इंस्पेक्टर की पहल देख स्थानीय लोग भी उनसे खासे प्रभावित हुए और उनके साथ खड़े होकर उनका हाथ बटाए। उधर, इससे पहले इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार और ट्रैफिक पुलिसकर्मी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जीजान से जुटे रहे।
इन विद्यालयों के छात्र होंगे शामिल
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज इंगलिशियालाइन, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर, बसंत कन्या इंटर कॉलेज, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल सिगरा, वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर, आर्य महिला नागरमल मुरारका स्कूल और मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल सिद्धगिरबाग।