फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भतीजे ने चारी को मारी गोली, गंभीर

भतीजे ने चारी को मारी गोली, गंभीर

Tue, 06 Jun 2017 09:55 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
भतीजे ने चारी को मारी गोली, गंभीर
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अविसहन गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में भतीजे ने अपनी चाची को गोली मार दी। गोली महिला के दाहिने हाथ में लगी। परिवारवाले घायल महिला को पीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजा को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अविसहन गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी सरिता सिंह (35) और भतीजा अजीत कुमार सिंह की पत्नी रंभा के बीच आज सुबह कूड़ा हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद चाचा अशोक सिंह और भतीजा अजीत में काहासुनी होने के साथ झगड़ा होने लगा। विवाद इतना गहरा गया कि गुस्साए भतीजे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से चाचा को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया लेकिन गोली पास में खड़ी चाची सरिता सिंह की दाहिनी हथेली पर जा लगी। इसके बाद महिला छटपटाने लगी। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को उपचार के लिए पीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला के पति अशोक सिंह की तहरीर पर भतीजा अजीत कुुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed