{"_id":"5935c0304f1c1b195b8b461a","slug":"149669484612-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर तोड़फोड़ और फायरिंग, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर तोड़फोड़ और फायरिंग, एक जख्मी
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका थाना अंतर्गत डाफी बाईपास स्थित सत्कार ढाबा में रविवार की आधी रात एक कार और बाइक सवार छह युवकों ने जमकर तांडव मचाया। शराब पीने और भोजन के बाद बिल भुगतान को लेकर मामला तूल पकड़ा तो युवकों ने ढाबे में तोड़फोड़ की, स्टाफ को मारापीटा। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से गोरखपुर निवासी युवक घायल हो गया। लंका पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। घायल युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ढाबे की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर छह युवकों को चिह्नित कर पुलिस जांच में जुटी है।
लंका थाना की रमना पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर डाफी बाईपास पर सत्कार ढाबा है। रविवार रात लगभग 10ऱ्30 बजे छह युवक इको स्पोर्ट्स कार और पल्सर से ढाबे पर पहुंचे। सभी ने शराब पी, खाना खाया। बिल भुगतान के दौरान मैनेजर से उलझ गए। हाथापाई पर उतारू हो गए। मैनेजर ने सौ नंबर पर फोन किया तो पुलिस को आता देख सभी भाग निकले।
रात 12 बजे के लगभग युवक फिर ढाबे पर पहुंचे। हॉकी और रॉड से तोड़फोड़ करने के साथ ही स्टाफ को मारने लगे। नशे में धुत एक युवक ने कई राउंड फायरिंग की। एक गोली ढाबे से खाना खाकर निकल रहे गोरखपुर निवासी शशांक मिश्रा (28) के दाएं पैर में जा लगी। पुलिस के अनुसार शशांक डाफी स्थित मौसी के घर आया है। ढाबे पर भोजन करने गया था। तोड़फोड़ और फायरिंग के बाद युवक भाग निकले। लंका इंस्पेक्टर फोर्स के साथ ढाबा पर पहुंचे लेकिन कोई हमलावर हाथ नहीं लगा। सोमवार को ढाबा मालिक विवेक सिंह ने लंका थाने में तहरीर दी। इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। लंका इंस्पेक्टर को कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में कैद उपद्रवियों की तस्वीर की शिनाख्त कराएं। सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।लंका थाना अंतर्गत डाफी बाईपास स्थित सत्कार ढाबा में रविवार की आधी रात एक कार और बाइक सवार छह युवकों ने जमकर तांडव मचाया। शराब पीने और भोजन के बाद बिल भुगतान को लेकर मामला तूल पकड़ा तो युवकों ने ढाबे में तोड़फोड़ की, स्टाफ को मारापीटा। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से गोरखपुर निवासी युवक घायल हो गया। लंका पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। घायल युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ढाबे की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर छह युवकों को चिह्नित कर पुलिस जांच में जुटी है।

रात 12 बजे के लगभग युवक फिर ढाबे पर पहुंचे। हॉकी और रॉड से तोड़फोड़ करने के साथ ही स्टाफ को मारने लगे। नशे में धुत एक युवक ने कई राउंड फायरिंग की। एक गोली ढाबे से खाना खाकर निकल रहे गोरखपुर निवासी शशांक मिश्रा (28) के दाएं पैर में जा लगी। पुलिस के अनुसार शशांक डाफी स्थित मौसी के घर आया है। ढाबे पर भोजन करने गया था। तोड़फोड़ और फायरिंग के बाद युवक भाग निकले। लंका इंस्पेक्टर फोर्स के साथ ढाबा पर पहुंचे लेकिन कोई हमलावर हाथ नहीं लगा। सोमवार को ढाबा मालिक विवेक सिंह ने लंका थाने में तहरीर दी। इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। लंका इंस्पेक्टर को कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में कैद उपद्रवियों की तस्वीर की शिनाख्त कराएं। सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।