{"_id":"5935b3fb4f1c1b09518b460a","slug":"149669172120-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक, डेढ़-डेढ़ घंटे के टुकड़ों में होती रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-एक, डेढ़-डेढ़ घंटे के टुकड़ों में होती रही आपूर्ति
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भीषण गर्मी और तपती दोपहरिया में अंधाधुंध विद्युत कटौती से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सोमवार को दिन भर बिजली आधे एक घंटे पर ट्रिप करती रही। रोस्टर का कोई मायने नहीं रह गया है। कहीं आपात कटौती कटोती के कहीं लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती होने से नागरिक आजिज आ गए हैं। रमजान में भीषण कटौती को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला मुख्यालयों को 24 घंटे और तहसीलों को 20 घंटे आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। लेकिन देखा जा रहा है ज्यों ज्यों पारा चढ़ता जा रहा है त्यों त्यों आपूर्ति लड़खड़ाती जा रही है। सोमवार का यह हाल रहा कि गर्मी और उमस के बीच कभी फाल्ट के नाम पर शट डाउन लिया गया तो कभी बताया गया कि उपर से आपात कटौती हुई है। कारपेट सिटी फीडर का हाल और भी बुरा रहा और उससे जुड़े घमहापुर, आलमपुर, बाजार सलाबत खां, अंबर नीम, नूरखांपुर आदि मोहल्लों के लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि रमजान में पाचों वक्त मस्जिदों में भारी भीड़ हो रही है लेकिन बिजली नमाजियों और रोजेदारों का भी एहतेराम नहीं कर रही है। टाऊन फीडर की आज मुख्य समस्या हर आधे घंटे, एक घंटे पर ट्रिपिंग की रही। गर्मी और बढ़े हुए पारे के बीच एक एक मिनट बिता पाना मु्िश्कल हो गया है। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। बताया कि डेढ़ घंटे लगातार बिजली नहीं मिली। इस बावत अधिशासी अभियंता ने कहा कि आपात कटौती की जानकारी हम लोगों को नहीं होती। और स्थानीय समस्याओं के चलते भी आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने कहा कि आपात कटौती न हो इसके लिए शासन से मांग की गई है।
विज्ञापन