{"_id":"5935b3fb4f1c1b0b608b45f0","slug":"149669172113-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। विश्व योग दिवस नजदीक आ रहा है। विभिन्न संगठनों ने इसे मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मर्यादपट्टी के शगुन मैरिज हाल में सोमवार को योग संजीवनी ट्रस्ट की बैठक में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस को बेहतर ढंग से मनाने पर जोर देते हुए तैयारियों पर चर्चा की गई। कहा गया कि आयोजन योगाचार्य और विजय कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में होगा।
ट्रस्ट के प्रवक्ता तरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि यह तीसरा विश्व योग दिवस होगा। सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ योग के क्षेत्र में अनछुए क्षेत्रों को शामिल करने का भरसक प्रयास की बात कही। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के सहयोगियों और सदस्यों से कहा कि अभी से ही 21 जून के आयोजन के बारे में लोगों से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दें और ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो। योगाचार्य विजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में महंगाई से बचना हो तो लोगों को योग अपनाना चाहिए। बैठक में प्यारे लाल, डॉ. दशरथ बिंद, विनीत बरनवाल, ओम सिंह, सत्यशील जायसवाल, अजहर अंसारी, अखिलेश तिवारी, अरविंद मौर्य, दिनेश पांडेय, संतोश चौहान आदि मौजूद रहे।