फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   समाधान दिवस : फरियादियों की सुनी गई फरियादें

समाधान दिवस : फरियादियों की सुनी गई फरियादें

Sun, 04 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस : फरियादियों की सुनी गई फरियादें
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने शनिवार को जलालपुर थाने पर आयोजित समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी। डीएम ने थानाध्यक्ष ऐके सिंह को निर्देशित किया कि बीट के सिपाही व हल्के के लेखपाल मौके पर जाकर गांव के बुजुर्गो के साथ बैठ कर निष्पक्ष होकर मामलों का निस्तारण कराएं। साथ ही सभी लेखपालों को सचेत करते हुए कहा कि अपने हल्के के राजस्व प्रकरण की जानकारी रखे। समाधान दिवस में प्रकरण की जानकारी न होने वाले लेखपालों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान डीएम व एसपी ने निर्वतमान अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी को विदाई दी। दोनों अधिकारियों ने उनके कार्यो की प्रशंसा की।
विज्ञापन

केराकत : क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को केराकत कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 33 प्रार्थना पत्र आए। लेकिन मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं किया जा सका। सभी प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर कोतवाल सिद्धार्थ मिश्रा,एसआई अजय कुमार पांडेय,आफ़ताब आलम,अजय प्रकाश वर्मा,सरकी चौकी इन्चार्ज अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।चार में एक प्रार्थना पत्र निस्तारित
विज्ञापन

शाहगंज : प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में शनिवार को शाहगंज कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल चार प्रार्थना पत्रों में से एक का निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए अधिकारियों को दे दिया गया। इस अवसर पर एसएसआई हेमंत सिंह, देवेन्द्र पाल, मोहम्मद सैफ, राम आसरे यादव, पन्नेलाल, पुट्टीलाल यादव, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ : तहसीलदार बदलापुर राज बहादुर की अध्यक्षता में शनिवार को सिंगरामऊ थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल पांच प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से एक प्रार्थना पत्र का निस्ताण हो पाया। शेष निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया।इस मौके पर इंस्पेक्टर प्रेम शंकर तिवारी,एसआई अरविंद सिंह, एसआई लालबहादुर आर्दि मौजूद रहे ।

डोभी : फर्जी व बेवजह प्रार्थना पत्र देकर लोगों को परेशान करने वाले लोगों को चिन्हित कर अधिकारी उनके खिलाफ करवाई करें। ऐसा न हो कि एक आदमी सभी को परेशान करे और उसके खिलाफ कोई करवाई न हो। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक शैलष कुमार पांडेय ने शनिवार को चंदवक थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर कही। इस दौरान कुल14 प्रार्थना पत्र आए थे। जिसमें चार प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एसडीएम जगदम्बा सिंह,थानाध्यक्ष अनिल सिंह सहित लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed