{"_id":"59330b5f4f1c1b4e578b45b8","slug":"149651748319-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नकदी, गहने समेत तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से नकदी, गहने समेत तीन लाख की चोरी
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी संत प्रसाद सिंह के घर में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात समेत तीन लाख से अधिक का माल पार कर दिया। चोरों को घर में देख गृह स्वामी ने शोर मचाया तो चोरों ने उनपर ईंट से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।
कम्मरपुर गांव निवासी संतप्रसाद सिंह के घर बीती रात चोर पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतर आए। रात में परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। आंगन से लगे कमरे का ताला तोड़कर तीन सूटकेस, एक कैरीबैग, सोने का हार, मांगटीका, दो अंगूठी, नथिया, मंगलसूत्र, दो पायजेब के अलावा पीतल के कई बर्तन समेत तीन लाख से अधिक का माल पार कर दिया। चोरों ने आलमारी में रखा 12 हजार 400 रुपये नकद भी पार कर दिया। घर में सामान समेटकर चोर जाने लगे तो कमरे के अंदर आवाज सुनकर संत प्रसाद ने शोर मचाया। इतने में ही चोरों ने ईंट से उनपर वार किया और फरार हो गए। घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत मे सूटकेस तोड़कर फेंका पाया गया। घायल संत प्रसाद का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला में कराया गया।