{"_id":"593307a04f1c1b4a7d8b4629","slug":"149651652320400-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगते ही फुंका 400 केवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगते ही फुंका 400 केवीए का ट्रांसफार्मर
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगते ही फुंका 400 केवीए का ट्रांसफार्मर
भदोही। नगर में मिर्जापुर रोड पर लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर शनिवार को लोड पर लेने के साथ ही फिर जल गया। इससे भीषण गर्मी में हजारों की आबादी फिर अंधेरे में हो गई। यह ट्रांसफार्मर नगर में बिजली आपूर्ति के लिहाज महत्वपूर्ण माना जाता है। बिजली न होने से लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें पिछले पांच दिन से ट्रांसफार्मर जलने से नगर के लोगों की भीषण गर्मी और उमस के चलते हालत खराब हो गई थी। लोगों ने दौड़ धूपकर कर ट्रांसफार्मर बदलवाने का प्रयास किया। इसमें भी उन्हें पांच दिन लग गए, शनिवार को मिल जुलकर ट्रांसफार्मर लगवा रहे थे। विद्युत विभाग के कर्मियों ने जैसे ही ट्रांसफार्मर सेट किया और उसे चालू किया। मौके पर ही ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। बिजली न रहने से नलकूप भी नहीं चल पा रहा है, इससे मोहल्ले के लोग पेयजल के लिए भटकने लगे हैं। मोहल्ले के नागरिकों का आरोप है कि आपूर्ति के हिसाब से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर न लगाने से इस तरह की समस्या सामने आ रही है। लोग अधिक होने से मोहल्ले का ट्रांसफार्मर आए दिन जल उठता है। नागरिकों ने विभाग को चेतावनी दी है कि मोहल्ले में इस बार क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाया जाए। जिससे इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति न हो सके। चेतावनी दी कि उनकी मांग को गंभीरता से न लेने पर सड़क पर उतरकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।