फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रिजल्ट देखकर खिलखिला उठे होनहार

रिजल्ट देखकर खिलखिला उठे होनहार

Sun, 04 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
रिजल्ट देखकर खिलखिला उठे होनहार
रिजल्ट देखकर खिलखिला उठे होनहार
विज्ञापन

ज्ञानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं का परीक्षाफल शनिवार को घोषित हो गया। इसमें लगभग सभी विद्यालयों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा, जबकि 150 के आसपास परीक्षार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। भदोही जिले के लगभग डेढ़ दर्जन विद्यालयों में कुल तकरीबन एक हजार परीक्षार्थी 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम आने के बाद परीक्षार्थियों और उनके परिवार में जहां खुशी का माहौल रहा, वहीं स्कूलों में भी मिठाइयां बंटीं।
शनिवार को दिन के 11.30 बजे के बाद सीबीएसई के परीक्षा परिणाम तेजी से आने लगे। इसको लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों की धड़कनें बढ़ी रहीं। नवोदय विद्यालय में अंबुज प्रजापति, अविनाश, अरविंद सरोज, अतुल यादव समेत 18 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया। नवोदय में कुल 79 परीक्षार्थी दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर में अर्ची गोयल, रिचा दुबे, रचित मिश्रा, श्रेयांश दुबे, वैभव श्रीवास्तव, प्रिया आदि ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीतामढ़ी संवाददाता के मुताबिकदयावंती पुंज मॉडल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम देखकर बच्चे चहक उठे। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कुल 74 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमे 19 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। स्कूल की छात्राएं स्नेहा दूबे, नीशू सोनी, अर्ची जायसवाल, आकांक्षा सहित 19 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. राजकुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेधावियों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगीगंज: जयराजी देवी पब्लिक का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में कुल 82 बच्चे सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 16 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। 15 छात्र-छात्राओं को 9 सीजीपीए से अधिक अंक प्राप्त हुआ। हर्षित मिश्र, सुंदरम द्विवेदी, रोहित, रूही जमा, रोमेश, रामप्रवेश, नेहाल, मोहित, आकांक्षा, विमलकांत, शिवा श्रेय, नीलम, आस्था, आकाश पांडेय आदि छात्र-छात्राओं को संस्था के प्रबंधक राजबली मिश्र, निदेशक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य प्रेमलता मिश्र, प्रियप्रकाश श्रीवास्तव ने बधाई दी। बूनमैक्स कान्वेंट स्कूल गोधना सूफीनगर के 11 में से चार बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed