फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हस्तशिल्प उत्पादों का हब बनेगा भारत

हस्तशिल्प उत्पादों का हब बनेगा भारत

Sun, 04 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
हस्तशिल्प उत्पादों का हब बनेगा भारत
हस्तशिल्प उत्पादों का हब बनेगा भारत
विज्ञापन

भदोही। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प-हैंडलूम) शांतमनु ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को हस्तकला और कपड़ा के क्षेत्र में विश्व का नया हब बनाने की दिशा में कारगर पहल हो गई है। गांधीनगर (गुजरात) में 30 जून से तीन दिवसीय टेक्सटाइल्स इंडिया 2017 देश भर के कपड़ा और हस्तशिल्प उद्यमियों के लिए कारगर प्लेटफार्म साबित होगा। इसमे 25 देशों के 25 सौ से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खरीदार के साथ साथ 15 हजार से अधिक घरेलू खरीदारों का जमावड़ा होगा। वे मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में कालीन निर्यातकों को संबोधित कर रहे थे।
विकास आयुक्त ने कहा कि लंबे अर्से से भारत के घरेलू कपड़ा और हस्तशिल्प उद्यमियों को एक ऐसे ट्रेड फेयर की दरकार रही है जहां न केवल सभी भारतीय उत्पाद मिल सकें बल्कि विदेशी खरीदारों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हो। 30 जून से शुरू होने वाले टेक्सटाइल्स इंडिया 2017 कुछ ऐसा ही करने जा रहा है। बताया कि 25 सौ से अधिक खरीदारों की भागीदारी के अलावा अपने देश के 15 हजार खरीदारों के अलावा एक हजार प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। बताया कि तीन दिनों में कपड़ा, परिधान, हस्तशिल्प से जुड़े कौशल, अनुसंधान और विकास स्थिरता पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कालीन उद्यमियों से इसमे भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश के विशेष सचिव, सुखलाल ने भी प्रदेश शासन की ओर से लोगों से शो में भाग लेने का आह्वान किया। अध्यक्षता अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) अध्यक्ष गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी ने की। संचालन मानद सचिव वियूष बरनवाल ने किया। उमेश गुप्ता, रवि पाटोदिया, हुसैन जाफर हुसैनी, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, इस्तीयाक खां, डा.केके गोस्वामी, हाजी जलील अंसारी, अश्फाक अंसारी, एसएस तिवारी, भरत लाल मौर्य, हाजी अब्दुल हादी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed