{"_id":"5932f5d54f1c1b29598b4597","slug":"14965119687-sonbhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खाद बीज की दूकानों पर लगेगी एसओपी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खाद बीज की दूकानों पर लगेगी एसओपी मशीन
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी खाद बीज की दूकानों पर अब एसओपी मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन से यह पता चल सकेगा कि दूकानदार किसानों को खाद, बीज आदि पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ दे रहे या नहीं। माना जा रहा है कि मशीन लगने से सभी किसानों को सब्सिडी का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
जिला कृषि विभाग दफ्तर से मिली जानकारी अनुसार जिले में सरकारी एवं गैर सरकारी खाद बीज की लगभग 275 दूकानें हैं। इनमें से करीब 205 गैर सरकारी और 70 सरकारी दूकानें हैं। अब तक लगभग एक लाख 93 हजार किसान चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें अधिकांश किसान अशिक्षित हैं। जानकारी के अभाव में सभी किसान खाद और बीज पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वजह किसान सब्सिडी के लिए नियम को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सभी किसानों को सब्सिडी का लाभ मिले, इसके लिए उर्वरक, बीज की दूकानों पर एसओपी मशीन लगेगी। ताकि जो सब्सिडी से किसान वंचित हैं, उन्हें चिह्नित कर लाभ दिलाया जा सके। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी खाद बीज की दूकानों पर एसओपी मशीन लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। कहा कि जल्द से जल्द दूकानों में मशीनें लगाई जाएगी। ताकि शासन के मंशानुसार किसानों को लाभ मिल सके।