BHU PhD Admission: बीएचयू से पीएचडी करने का है प्लान, तो ये खबर आपके लिए है; 1440 सीटों के लिए होंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय में शोध में दाखिले को लेकर पिछले महीने छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना देकर नए सिरे से नियमावली तैयार करवाकर प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की थी। करीब दस दिन से अधिक समय तक धरने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से नए सिरे से दाखिले की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के विभागों में पीएचडी की 1440 सीटें खाली हैं। इसमें सबसे अधिक विज्ञान संकाय में 393 जबकि कला संकाय में 257 सीटें हैं, जिन पर दाखिला होना है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 27 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं और अगले महीने दाखिला कराने की तैयारी चल रही है।
विश्वविद्यालय में शोध में दाखिले को लेकर पिछले महीने छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना देकर नए सिरे से नियमावली तैयार करवाकर प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की थी। करीब दस दिन से अधिक समय तक धरने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से नए सिरे से दाखिले की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था। इस बीच 12 दिसंबर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा और दाखिले से जुड़ा पूरा ब्योरा दिया गया है। इसमें कुछ सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया बीएचयू की शोध प्रवेश परीक्षा यानी बीएचयू रेट के माध्यम से होना है तो कुछ जगहों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से परीक्षा कराई जानी है। बीएचयू के परीक्षा नियंता प्रो. एनके मिश्र का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही अब परीक्षा नियंता कार्यालय में भी प्रवेश परीक्षा और दाखिले की तैयारी चल रही है। 27 दिसंबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा तिथि जारी कर दी जाएगी।
संकाय, जिनमें ज्यादा सीटें खाली हैं...
विज्ञान संकाय 393
कला संकाय 257
कृषि संकाय 162
आयुर्वेद संकाय 107
मेडिसिन फकेल्टी 163
पशु चिकित्सा संकाय 58
संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय 46