फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पार्किंग में ठेकेदार कर रहे वसूली

पार्किंग में ठेकेदार कर रहे वसूली

Wed, 08 May 2019 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग में ठेकेदार कर रहे वसूली
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्किं ग के नाम पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूला जा रहा है। इसकी शिकायत समय-समय पर यात्री करते रहे हैं। समस्या का संज्ञान लेते हुए स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आरके रावत के नेतृत्व में टीम बनाई। जांच में स्टेशन परिसर के दोनों एंट्री के पार्किंग ठेकेदार पार्किंग एरिया में अवैध रूप से निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली करते पाए गए। उनको चेतावनी दी गई और कांट्रैक्टर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक की ओर से सोमवार की रात 9:30 बजे दोनों पार्किंगों की जांच की गई। जांच के क्रम में निर्धारित रेट से ज्यादा पार्किंग शुल्क वसूलते हुए संचालकों को पकड़ा गया। प्लेटफार्म एक की मुख्य प्रवेश द्वार की पार्किंग पर आरएन पाठक तथा दूनीचंद कल्याल एंड कंपनी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पार्किंग के नाम पर यात्रियों से ज्यादा वसूला जाता है इसका विरोध करने पर उनसे झगड़ा मारपीट तक की जाती है।
विज्ञापन

आईटीबी में बंद रही पानी की सप्लाई
देशी ही नहीं विदेशी नागरिकों को भी कैंट रेलवे स्टेशन पर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह आईटीबी (इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो) में पानी की सप्लाई बंद रही। इसके चलते यहां आने वाले विदेशी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed