फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एकजुटता का किया आह्वान, समस्या पर बरसे

एकजुटता का किया आह्वान, समस्या पर बरसे

Thu, 02 May 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
एकजुटता का किया आह्वान, समस्या पर बरसे
वाराणसी। मजदूर दिवस पर बुधवार को विभिन्न संगठनों और संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विशेष रूप से शिकागो के शहीदों श्रद्धांजलि दी गई और कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने के साथ ही एकजुटता पर बल दिया गया।
विज्ञापन

इस क्रम में सुबह डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन की तरफ से पर्चा वितरित किया गया और शाम को कर्मचारी क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में शिकागो के शहीद मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ वाराणसी मंडल की ओर से मंडल कार्यालय लहरतारा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन वाराणसी जनरल शाखा की ओर से मजदूर भवन कार्यालय पर गोष्ठी हुई। उधर, आम आदमी पार्टी की श्रमिक इकाई ‘श्रमिक विकास संगठन’ के कार्यकर्ताओं ने पिंडरा के दुदूलपुर गांव की मजदूर बस्ती में श्रम दिवस मनाया। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित सभा में मजदूरों को संगठित होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह सेठ एम आर जैपुरिया स्कू ल्स बाबतपुर कैंपस में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को मजदूर दिवस के बारे में जानकारी दी गई। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच वरूणा शाखा की ओर से गुरुधाम में मजदूर दिवस मनाया गया। इसमें पुरुष और महिला मजदूरों को अंगवस्त्रम और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईसी कार्यालय पर नाटक का मंचन
वाराणसी। मजदूर दिवस पर एलआईसी मंडल कार्यालय भेलूपुर में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर शिकागो में अमर शहीदों की शहादत को याद किया गया। वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष नारायण चटर्जी की देखरेख में आयोजित नाटक (फंस गया बदलू चक्कर में ) के माध्यम से कलाकारों ने मजदूरों की समस्याओं को दर्शाया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की अपील भी की गई।

विद्यार्थियों ने किया बहुभाषीय काव्य पाठ
डब्लू एच स्मिथ मेमोरियल स्कूल, सिगरा में बुधवार को मजदूर दिवस के अवसर पर बहुभाषीय काव्य पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12 के छात्र-छात्राओं ने हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत भाषा में कविताओं का सस्वर पाठ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. मंजुला चतुर्वेदी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed