{"_id":"5c8571a9bdec22146a72c234","slug":"141552249257-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रैबीज वैक्सीन का संकट बरकरार, सांसत में मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रैबीज वैक्सीन का संकट बरकरार, सांसत में मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रैबीज वैक्सीन का संकट नहीं दूर हो पा रहा है। हालत यह है कि कुत्ता काटने के बाद लोग वैक्सीन लगवाने अस्पताल/स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं तो वहां परेशान होना पड़ रहा है। इसमें शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में तो कुछ स्थिति ठीक है लेकिन ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन नहीं मिल पा रहा है। इसके पीछे वैक्सीन की कमी के साथ ही जिम्मेदार लोगों की उदासीनता भी वजह बताई जा रही है। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, रामनगर अस्पताल, मंडलीय अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर हर दिन सुबह एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने वालों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। पहले तो स्थिति ठीक रही लेकिन फरवरी माह के दूसरे सप्ताह से वैक्सीन का संकट शुरू हो गया है।
अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की मॉनीटरिंग का निर्देश अधिकारियों को दिया जा चुका है। किसी भी मरीज को बिना वैक्सीन के नहीं लौटाया जाएगा। वैक्सीन की कमी के बारे में शासन को पत्र भेजा जा चुका है। -डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की मॉनीटरिंग का निर्देश अधिकारियों को दिया जा चुका है। किसी भी मरीज को बिना वैक्सीन के नहीं लौटाया जाएगा। वैक्सीन की कमी के बारे में शासन को पत्र भेजा जा चुका है। -डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन