फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कोहरे के मद्देनजर बंद इंडिगो एयरलाइंस की उड़ाने शुरू

कोहरे के मद्देनजर बंद इंडिगो एयरलाइंस की उड़ाने शुरू

Sun, 17 Feb 2019 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के मद्देनजर बंद इंडिगो एयरलाइंस की उड़ाने शुरू
बाबतपुर। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से संचालित होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की 10 उड़ानों को शनिवार से फिर शुरू कर दिया है। इन विमानों को कोहरे के मद्देनजर एक दिसंबर से इंडिगो एयरलाइंस ने बंद कर दिया था। जबकि चेन्नई से पटना होकर वाराणसी आने वाली इंडिगो की उड़ान अभी नहीं शुरू की गई है। इस उड़ान को मार्च माह में शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, पटना और कोलकाता की उड़ाने बंद कर दी थी। मौसम ठीक होने के बाद इन विमानों को फिर से शुरू कर दिया गया है। इन विमानों के शुरू होने के बाद अब वाराणसी एयरपोर्ट पर कुल 80 से अधिक विमानों का आवागमन शुरू हो गया है। जिन उड़ानों को पुन: शुरू किया गया है उनमें ये प्रमुख हैं।
विज्ञापन

इस बारे में इंडिगो के स्थानीय प्रबंधन अभिजीत ने बताया कि विमानों का शिड्यूल पहले से ही तय था की ठंड में उपरोक्तक्षेत्रों की उड़ाने बंद होंगी और ठंड बाद फिर से शुरू हो जाएंगी। इसी कड़ी में पुन: विमान संचालन शुरू किया गया है। चेन्नई वाया पटना की उड़ान मार्च माह से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed