{"_id":"5c5c96d1bdec221239761d45","slug":"141549571793-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की ममता पर पुलिस की बेरुखी, बोले- विवेचक छुट्टी पर है, आएंगे तो ढूढेंगे तुम्हारा बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की ममता पर पुलिस की बेरुखी, बोले- विवेचक छुट्टी पर है, आएंगे तो ढूढेंगे तुम्हारा बच्चा
Fri, 08 Feb 2019 10:35 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के ढेलवरिया निवासी संदीप गुप्ता की पत्नी बबिता अपने ढाई महीने के बच्चे को देखने के लिए बेचैन है, लेकिन पुलिस को परवाह नहीं। चौक थाना प्रभारी का कहना है कि मामले के विवेचक छुट्टी पर चले गए हैं। वो लौट कर आएं तो कुछ बताया जाए। मां की ममता पर पुलिस की इस तरह की बेरुखी समझ से परे है।
बता दें कि दो फरवरी को बेनियाबाग स्थित सरकारी अस्पताल से बबिता के दुधमुंहे बच्चे को लेकर एक महिला भाग निकली थी। प्रकरण से संबंधित मुकदमा चौक थाने में दर्ज किया गया है। तब से लेकर अब तक महिला और बच्चे को खोज पाना तो दूर उसके नाम और पते की तस्दीक भी नहीं कर सकी है।
इस बीच पुलिस के हाथ सीसी कैमरे में कैद महिला की फोटो हाथ लग गई है लेकिन उसके सहारे भी उसे खोजा नहीं आ सका। वहीं, बेसुध बबिता घर के दरवाजे पर किसी की आहट सुनती है तो उठ कर बैठ जाती है कि शायद पुलिस उसे कलेजे के टुकड़े को लेकर आई होगी।
विज्ञापन
गुरुवार को इस संबंध में चौक थाना प्रभारी अमित मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विवेचक छुट्टी पर चले गए हैं। वो छुट्टी से लौट आएं तो तफ्तीश आगे बढ़ेगी और तभी कुछ बता पाना संभव होगा। ढाई माह के बच्चे को चुराने वाली महिला की गिरफ्तारी के लिए लगी क्राइम ब्रांच और जैतपुरा पुलिस की टीम गुरुवार को फिर बबिता देवी के घर पहुंची।
पुलिस टीम ने बबिता देवी के घर के समीप स्थित बीटीएस (बेसिक ट्रांसीवर स्टेशन) की मदद से हाल में मोबाइल पर बात करने वालों की लिस्ट निकाली। जैतपुरा इंस्पेक्टर ने बताया कि संदीप और बबिता ने पूछताछ में कहा कि उनके घर आने-जाने वाली तथाकथित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एक-दो बार अपने मोबाइल से बात की थी।