फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डिजिटल टेक्नोलॉजी में नए शोध की मिलेगी जानकारी

डिजिटल टेक्नोलॉजी में नए शोध की मिलेगी जानकारी

Sat, 19 Jan 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल टेक्नोलॉजी में नए शोध की मिलेगी जानकारी
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के छात्र अब डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए सिरे से शोध कर सकेंगे। इसके लिए संस्थान में शुक्रवार को सिस्को थिंक्यूबेटर कार्यक्रम की लांचिंग की गई। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में होने वाले बदलाव, इससे जुड़ी समस्याओं का समाधान जानने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

संस्थान के मालवीय सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप(एमसीआईईई) में शुक्रवार को निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने कार्यक्रम की लांचिंग की। एमसीआईईई के कोआर्डिनेटर प्रो. पीके मिश्र ने बताया कि सिस्को थिंक्यूबेटर मेकर्स स्पेस कार्यक्रम दो वार्षिक कोहाटर्स में चलेगा। एक कोहोर्ट (समूह) में 60 इनोवेर्टस छात्रों को शामिल किया जाएगा। इसके तहत चयनित छात्र डिजिटल तकनी के बारे में अपने विचार दे सकेंगे। बताया कि नैसकॉम फाउंडेशन और प्रोजेक्ट डीईएफवाई और एलआई टू तकनीकी जैसे भागीदारों के साथ मिलकर शुरू किया गया है, जो संस्थान और सिस्को द्वारा एक वर्ष के लिए चलेगा। सिस्को (सेल्स) के उपाध्यक्ष विश अय्यर ने बताया कि इससे अधिक से अधिक स्टार्ट अप निकालने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में नैसकॉम फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संतोष अब्राहम, सिस्को के उपाध्यक्ष (डेवलपमेंट) योगेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed