{"_id":"5c40e36fbdec22738004e36d","slug":"141547756399-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदीने के दीदार को तरस रहीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदीने के दीदार को तरस रहीं आंखें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मदीने के दीदार को तो आंखें तरस रही हैं। बारगाह-ए-इलाही में अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकूं ये बरसों का ख्वाब था जो कि अब जाकर पूरा हो सकेगा। अल्लाह ने मुझे मदीने का दीदार करने का मौका दिया, बहुत शुक्रगुजार हूं। रामनगर के 64 वर्षीय अनवर शाह ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे। जब से लॉटरी में इनका नाम आया है, इनके खुशी का ठिकाना नहीं है। आखिर हो भी क्यों ना। इसके पहले दो बार मायूसी जो हाथ लग चुकी है। तीसरी बार में इनका नाम आया है। ये अपनी बीवी नाएजा बानो के साथ हज पर जाने वाले हैं।
इस्लाम के सबसे अहम रुक्न यानी हज के मुकद्दस सफर पर जाने की ख्वाहिश तो हर मुसलमान की होती है। इस बार हज पर जाने वाले खुशनसीबों की लॉटरी निकल चुकी है। इस बार बड़ी बाजार जैतपुरा के शमसुद्दीन अपनी मां अजीजुननिसां और बीवी आएशा के साथ हज पर जाएंगे। जब से इनका नाम आया है लोगों के मुबारकबाद का सिलसिला जारी है और इनकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं बजरडीहा के मोहम्मद ईशा और उनकी बीवी आमिना खातून भी इस बार मुकद्दस सफर पर जाएंगे। इनकी खुशी भी दूनी है क्योंकि इनके नाम का चयन पहली बार में ही हो गया है। मदीने का दीदार और काबा का तवाफ करने को ये भी बेकरार हैं।