फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राफेल को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, जमकर किया विरोध

राफेल को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, जमकर किया विरोध

Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
राफेल को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, जमकर किया विरोध
वाराणसी। राफेल डील पर घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने गुरुवार को पांडेयपुर चौराहे पर विशाल धरना व सभा का आयोजन किया। धरना सभा का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने केन्द सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस दौरान उन्होंने चौकीदार चोर है के नारे लगाए।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह किया। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ने भारत की संसद , संसद की संसदीय व्यवस्थाओं जैसे कैग , पी ए सी जैसी संवैधानिक संस्थाओं को भी धोखा दिया है। इस पर सरकार को अवमानना की नोटिस देना चाहिए। डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि बोफोर्स तोप मामले में जे पी सी बैठ सकती है तो रॉफेल के मामले में क्यों नहीं ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काशी की पहचान उसकी पुरातन सांस्कृतिक पहचान है, आज प्रधानमंत्री बनारस की पहचान को , बनारस के प्राचीन मंदिरों को नष्ट कर उस असल बनारस के मौलिक स्वरूपों को नष्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि रॉफेल एक बड़ा घोटाला है । भाजपा सरकार अपने हर हथकंडे अपना रही है पर जान बूझ कर संसद की संयुक्त जांच केमेटी (जे पी सी ) नहीं बना रही है । क्योंकि जिस दिन जे पी सी बैठ जाएगी उस दिन सिर्फ दो नाम निकल कर आएगा पीएम और अनिल अंबानी।

जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रॉफेल भ्रष्टाचार में देश की जनता के पैसे की खुली लूट हुई है । भाजपा सरकार ने देश को उद्योगपतियों के ऐशगाह बना दिया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी ने कहा कि रॉफेल रक्षा सौदा देश के साथ द्रोह है । प्रधानमंत्री अगर सच को छिपाने की कोशिश करने का प्रयास करेंगे तो हम हर प्रयास को विफल कर देश की जनता को उनकी हर हकीकत सामने रखेंगे। इस मौके पर महासचिव सतीश चौबे राघवेंद्र चौबे अनिल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष फसाहत हुसैन राकेश चंद्र, अनिल सिंह, मोहमद इस्लाम, नृपेन्द्र नारायण सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed