{"_id":"5bedd626bdec2269612ad655","slug":"141542313510-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के लेनदेन के दौरान हुई थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहे के लेनदेन के दौरान हुई थी फायरिंग
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर। सब्जी मंडी स्थित देसी शराब ठेका के सामने तीन लोगों के बीच असलहे के लेनदेन के दौरान फायरिंग हो गई थी और गोली लगने से भीख मांगने वाला बाबूलाल (11) घायल हो गया था। प्रकरण को लेकर शिवपुर थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बाबूलाल की हाल स्थिर बताई गई है।
शिवपुर सब्जी मंडी के समीप स्थित देसी शराब ठेका के सामने बुधवार की रात लोग शराब पी रहे थे। रात 9:30 बजे के लगभग अचानक फायरिंग हुई और भीख मांगने वाला भरलाई दलित बस्ती निवासी बाबूलाल के जबड़े में गोली जा लगी। फायरिंग होते ही शराब ठेका और आसपास भगदड़ मच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवपुर नागेश सिंह ने बताया कि तफ्तीश में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वारदात का जल्द ही खुलासा होगा।