फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मां यशोदा का दर्जा पाकर अभिभूत

मां यशोदा का दर्जा पाकर अभिभूत

Tue, 18 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मां यशोदा का दर्जा पाकर अभिभूत
वाराणसी। पहली बार किसी प्रधानमंत्री से मिली। उन्होंने हमें माता यशोदा का दर्जा दिया और कन्हैया की मां कहकर संबोधित किया। हमारा जीवन धन्य हो गया। यह कहना था सोमवार को डीरेका मैदान के हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहुओं का। पीएम मोदी से बातचीत और उनके संबोधन से सभी महिलाएं भावुक नजर आईं।
विज्ञापन

काशी की धरती पर पांव रखते ही उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहुएं ने जन्मदिन की बधाई दी। हेलीपैड पर उतरते ही पहली कतार में खड़ी महिलाओं ने गुब्बारे छोड़े तो वहीं दूसरी कतार में खड़ी सहायिकाओं और आशा बहुओं ने, जन्मदिन की शुभकामना लिखी तख्तियों को उठाकर पीएम का अभिवादन किया। स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री उनके पास गए और पूछा कि माता यशोदा ने तो एक कान्हा पाला था आप लोग कितने कान्हा पालती हैं। इसपर सभी ने एक स्वर में कहा कि 50 से 60 कान्हा पालते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप महान हैं। आप सभी कान्हा की मां यशोदा की तरह हैं। देश के प्रधानमंत्री के मुंह से यह शब्द सुनने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा बहुएं भावविभोर हो उठीं। सभी ने हाथ जोड़कर पीएम का धन्यवाद दिया। सभी महिला कर्मचारी मानदेय बढ़ाने की प्रसन्नता व्यक्त करने और स्वागत के लिए यहां आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed