फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छोटे मालवाहकों और बैलगाड़ियों की आवाजाही के लिए नई समयसारिणी

छोटे मालवाहकों और बैलगाड़ियों की आवाजाही के लिए नई समयसारिणी

Sat, 08 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
छोटे मालवाहकों और बैलगाड़ियों की आवाजाही के लिए नई समयसारिणी
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रोजाना कवायदें की जा रही हैं। इसके तहत शहर के भीतर तीन पहिया व चार पहिया छोटे मालवाहक, बैलगाड़ी, ठेला और तांगा के आवागमन के संबंध में समय का निर्धारण किया गया है। यह व्यवस्था शनिवार से प्रभावी होगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने शुक्रवार को बताया कि तीन पहिया और चार पहिया छोटे मालवाहक वाहन रोजाना सुबह 10 से दो बजे तक और शाम पांच से रात नौ बजे तक मैदागिन से चौक, मैदागिन से लोहटिया, बेनियाबाग तिराहा से रामापुरा, रामापुरा से बेनिया, भेलूपुर से रामापुरा, गोदौलिया से चौक, कबीरचौरा से मैदागिन और विश्वेश्वरगंज से मैदागिन की तरफ नहीं जाएंगे। इसी तरह ठेला, तांगा और बैलगाड़ी रोजाना सुबह चार से रात 10 बजे तक लंका से अस्सी, शिवाला, मदनपुरा होते हुए गोदौलिया तक, मैदागिन से गोदौलिया, रथयात्रा चौराहा से लक्सा होते हुए गोदोलिया, भेलूपुर से रेवड़ी तालाब होते हुए रामापुरा, लहुराबीर से कबीरचौरा होते हुए मैदागिन, लहुराबीर से चेतगंज होते हुए गौदौलिया, रथयात्रा से कमच्छा, विश्वेेश्वरगंज से मैदागिन, चौकाघाट से तेलियाबाग, मलदहिया से लहुराबीर और भैरोनाथ तिराहा से मलदहिया की ओर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

बैलगाड़ियां रोजाना सुबह 11 से दोपहर चार बजे तक और रात आठ से सुबह सात बजे तक लहरतारा से धर्मशाला, अंधरापुल, चौकाघाट, लकड़ी मंडी तिराहा से जीटी रोड होते हुए गोलगड्डा से विश्वेश्वरगंज तक जाएंगी और इसी रूट से वापस आएंगी। इसी तरह पांडेयपुर से विश्वेश्वरगंज जाने के लिए हुकुलगंज, चौकाघाट, गोलगड्डा होते हुए विश्वेश्वरगंज तक जाएंगी और इसी रूट से वापस आएंगी। वहीं, पड़ाव से आने वाली बैलगाड़ियां राजघाट से भदऊं, गोलगड्डा से विश्वेश्वरगंज तक जाएंगी और इसी रूट से वापस लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed